नई दिल्ली, मार्च 29 -- पिछले महीने Vivo V70 और V70 Elite लॉन्च करने के बाद, Vivo इस सीरीज में अपने अगले लॉन्च की तैयारी में जुट गया है। अब वीवो भारतीय बाजार में 2 अप्रैल को Vivo V70 FE स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। फोन की माइक्रोसाइट अमेजन पर पहले ही लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। और अब एक टिप्स्टर ने इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया है। फोन कई बेहतरीन फीचर्स के साथ डेब्यू करेगा। माइक्रोसाइट से कंफर्म हो गया है कि फोन में 200 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh बैटरी भी मिलेगी। चलिए जानते हैं इस फोन को खरीदने के लिए आपको कितना बजट रखना होगा...Vivo V70 FE के फुल स्पेसिफिकेशन्स कहा जा रहा है कि इस फोन में 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले ह...