नई दिल्ली, जनवरी 29 -- टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की गीदड़भभकी दे रहे पाकिस्तान पर अजिंक्य रहाणे ने उसकी खिल्ली उड़ाई है। उन्हों कहा है कि पाकिस्तान में ऐसा करने की हिम्मत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट का बहिष्कार करना आसान नहीं होता। क्रिकबज पर रहाणे ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वो ऐसा करेंगे। उनके पास हिम्मत ही नहीं है।'पाकिस्तान की पैंतरेबाजी टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका इसकी संयुक्त रूप से मेजबानी कर रहे हैं लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि पाकिस्तान इसमें हिस्सा लेगा या नहीं। ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई हैं कि अगर वह विश्व कप में खेलता है तो उसके खिलाड़ी बांग्लादेश को लेकर आईसीसी के फैसले का विरोध जताने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान अगर ...