बेंगलुरु, मई 25 -- महंगाई से बचने और पैसे बचाने के बहुत सारे टिप्स वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक टिप्स इन दिनों वायरल हो रहा है। इसे बेंगलुरु के एक शख्स ने शेयर किया है। इस शख्स का नाम अक्षय सीएन है। इस शख्स का दावा है कि उसने बिना अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव किए और बहुत ज्यादा समझौते किए बिना ही पैसे बचाने का रास्ता ढूंढ लिया है। अक्षय बैंगलोर वायरल नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाते हैं। उन्होंने अपने वीडियो में कैप्शन के साथ पूरी जानकारी शेयर की है। अक्षय का कहना है कि सिर्फ बहुत ज्यादा सैलरी होने से ही फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स सॉल्व नहीं होंगी। बल्कि आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। घर शिफ्ट करने का फायदाअक्षय के मुताबिक उन्होंने जो पहला फैसला किया, वह यह था कि उसने अपना घर शिफ्ट किया। उसने किसी फैन्सी एरिया में...