कानपुर, मई 7 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की मंगलवार की बैठक में सीएम ग्रिड रोड के अत्यधिक चौड़े फुटपाथ पर सवाल उठे तो बुधवार की सुबह महापौर प्रमिला पांडेय खुद इसे देखने निकलीं। सिविल लाइंस में ग्रीन पार्क चौराहे से हडर्ड चौराहे के बीच बन रही सीएम ग्रिड रोड को देखकर चौंक गईं। पदम टावर के सामने से केस्को के बीच साढ़े आठ मीटर तक चौड़ा फुटपाथ मिला तो पूछ लिया-'इतना चौड़ा फुटपाथ बनाओगे तो रोड कितनी रह जाएगी, वाहनों को कैसे निकालोगे'। नगर निगम के अभियंत्रण विभाग की टीम को महापौर ने मौके पर बुलाया और अपने सामने फुटपाथ की नापजोख कराई। उन्होंने कहा-इस रोड पर स्कूल भी हैं। अगर एक साथ दो स्कूलों की बसें निकल जाएं तो यहां जाम लग जाएगा। यहां तो सड़क पतली और फुटपाथ उससे ज्यादा चौड़ा बना दिया गया। ऐसी सीएम ग्रिड रोड बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.