लातेहार, दिसम्बर 18 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोध ग्राम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ग्राम सभा का आयोजन गुरूवार को किया। अध्यक्षता फ्रांसीस केरकेट्टा ने की। मौके पर जिप सदस्य इस्तेला नगेशिया, चटकपुर मुखिया रेखा नगेशिया,इडीसी अध्यक्ष नंदकिशोर किसान, कोषाध्यक्ष राधेश्याम राम समेत विभिन्न ग्राम के ग्राम प्रधान मौजूद रहे। ग्रामसभा मे इको विकास समिति से हिसाब मांगा गया। जिसपर इडीसी अध्यक्ष ने बताया बैठक में इडीसी सचिव उपस्थित नहीं हो सकते है,क्योकि उन्हें जीव जंतु जनगणना करने जाना है। वही वन विभाग के कर्मी अनुपस्थित रहने के कारण हिसाब नहीं हो सका। ग्राम सभा मे ग्रामीणो ने इडीसी द्वारा हिसाब नहीं देने के कारण विरोध भी जताया। साथ ही कहा कि जिस प्रकार वन विभाग के कर्मी और इडीसी द्वारा हिसाब मे टाल मटोल किया जा रहा है कही ना कही सं...