सहारनपुर, जनवरी 4 -- दिल्ली रोड स्थित एक होटल सभागार में शुक्रवार देर रात इंडियन डेंटल एसोसिएशन की सहारनपुर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें डॉ. हिमांशु गुप्ता को अध्यक्ष और डॉ. हरमनप्रीत सिंह को सचिव चुना गया। नवीन कार्यकारिणी में डॉ. रमनदीप सिंह को कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के दौरान दंत चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीक और जन-जागरूकता के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। निवर्तमान पदाधिकारियों और वरिष्ठ चिकित्सकों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि यह टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। इस दौरान डॉ पंकज खन्ना, डॉ मनप्रीत बत्रा, डॉ विक्रांत, डॉ अमित त्यागी, डॉ आयुष धवन, डॉ ऋषभ और डॉ भरत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.