पीलीभीत, फरवरी 26 -- लालपुर। कलीनगर तहसील के इटौरिया में नवनिर्मित मंदिर के पूर्ण निर्माण एवं भगवान शिव शंकर की मूर्ति स्थापना पर भव्य शिव बारात निकाली गई। हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। शिव बारात गांव के मुख्य मार्गों से होती हुए पांच प्रमुख मंदिरों पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और भक्ति गीतों के साथ निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवक-युवतियां और बच्चे शामिल रहे। कई श्रद्धालु भगवान शिव, माता पार्वती और शिवगणों के स्वरूप में सजे नजर आए, जिससे बारात आकर्षण का केंद्र बनी रही। मंदिर निर्माण से लेकर शिव शंकर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा तक गांव के ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। समस्त ग्रामवासियों ने धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग किया। ग्रामीणों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.