इटौंजा राजाबाग में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित, अनावरण 17 को
लखनऊ, जून 1 -- इटौंजा, संवाददाता। इटौंजा के राजा बाग में महाराणा प्रताप मूर्ति को स्थापित किया गया है। इस मूर्ति का अनावरण 17 जून को किया जाएगा। सोमवार को विधायक योगेश शुक्ला ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर क्षेत्रीय लोगों से वार्ता की। जगह का निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर और वीरांगना उदा देवी की मूर्तियां भी स्थापित की जाएंगी। जिसका प्रयास किया जा रहा है। इटौंजा राजा बाग में जो महाराणा प्रताप मूर्ति स्थापित की गई है इसका अनावरण 17 जून को होगा। इस मौके पर राजा दिग्विजय प्रताप सिंह, चंद्रिका बख्श सिंह, सुधाकर अवस्थी, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष अतुल मिश्रा सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.