इटौंजा में सात बिजली खंभों से चोर काट ले गए तार, किसानों की सिंचाई ठप
लखनऊ, मई 18 -- लेसा के इटौंजा उपकेंद्र के अंतर्गत बिजली के तार चोरी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की रात चोरों ने एक बार फिर चांदपुर गांव में सात खंभों से विद्युत लाइन काट दी और फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र के किसानों के निजी नलकूपों से होने वाली सिंचाई का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। पीड़ित किसान शिवकुमार पांडे और राकेश कुमार ने बताया कि बीती रात उनके नलकूपों को जोड़ने वाली लाइन चोरी हो गई है, जिसकी शिकायत उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1912 पर दर्ज कराई है। वहीं इटौंजा के जूनियर इंजीनियर अजय कुमार ने कहा कि तार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।--------पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं- मार्च 2025: पांच खंभों की लाइन चोरी हुई थी, जो एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक ठीक नहीं हो सकी है।- अप्रैल 2025: छह ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.