लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ। संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के निकट एक किसान के केले के खेत में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इंद्रपुरी कॉलोनी, थाना मड़ियांव निवासी सचिन (22 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की मौत को हत्या बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार सचिन कुछ दिन पहले अकबरपुर गांव में अपने मामा के यहां आया हुआ था।

परिजनों की चिंता परिजनों के अनुसार वह पूरी तरह स्वस्थ था और उसकी जान को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं था। ऐसे में खेत में उसका शव मिलना परिजनों को संदिग्ध लग रहा है। परिजनों का आरोप है कि सचिन की किसी ने हत्या कर शव को केले के खेत में फेंक दिया।

पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही इटौंजा थाना पुलिस मौके पर पहुंच...