लखनऊ, मई 31 -- इटौंजा,संवाददाता। इटौंजा पुलिस ने रविवार घर में घुसकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया।पुलिस ने बताया कि रविवार को एक ग्रामीण ने थाने में तहरीर दी कि पड़ोसी राजू उर्फ राजकुमार ने घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने राजू को अरम्बा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...