गोंडा, फरवरी 12 -- मेहनौन, संवाददाता। क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया ने बीते अक्तूबर माह में 21 किमी लम्बी बहुप्रतीक्षित इटियाथोक-बाबागंज सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया था। सड़क निर्माण में करीब 38 करोड़ की लागत आयेगी। इटियाथोक-बाबागंज सड़क का शिलान्यास के बाद युद्ध स्तर पर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। इटियाथोक रेलवे स्टेशन से हरैया झूमन तक करीब दो किमी लम्बी सड़क बहुत जर्जर थी। क्षेत्रीय विधायक ने रेलवे को जर्जर इस सड़क निर्माण के लिए कई बार पत्राचार भी किया। लेकिन रेलवे ने बजट का रोना रोते हुए सड़क निर्माण को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इटियाथोक-बाबागंज मार्ग का काम शुरू होने के बाद क्षेत्रीय विधायक ने रेलवे को विधायक निधि से करीब दो किमी लम्बे जर्जर सड़क मार्ग के निर्माण के लिए परमिशन मांगी थी। विधायक...