गोंडा, अक्टूबर 4 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर खुर्द में गांधी चबूतरा के पास किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी है। उसके सीने से रक्तस्राव होता रहा था। बताया जा रहा है कि किशोर पास स्थित होटल पर काम करता था। वह शनिवार दोपहर ही अपने घर से आया था। शाम को होटल से करीब 200 मीटर की दूरी पर वह खून से लथपथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत भवानीपुर खुर्द के मजरा गांव बुधईपुरवा का 15 वर्षीय मंगल देव पुत्र रमई गांधी चबूतरा के पास संजय यादव की होटल पर काम करता था। शुक्रवार को वह अपने घर गया था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह घर से काम पर लौटा था। शाम करीब साढ़े छह बजे मंगल देव होट...