गोंडा, जनवरी 29 -- मेहनौन, संवाददाता । इटियाथोक निवासी युवक की बुधवार रात चंडीगढ़ के एक होटल में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में जिले के ही खरगूपुर निवासी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार देर रात हत्या की सूचना गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया है, वहीं गुरुवार को दिन भर पीड़ित के यहां ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा। बताया जाता है कि कोतवाली इटियाथोक के करूवापारा गांव के रहने वाले ओम प्रकाश तिवारी के दो बेटे अरुण कुमार तिवारी उर्फ नान और प्रेम प्रकाश तिवारी करीब 20 सालों से चंडीगढ़ में ऑटो चलाते हैं । बुधवार की देर शाम अरुण कुमार तिवारी (33) अपने दोस्तों के साथ चंडीगढ़ स्टेशन के समीप दरिया क्षेत्र में स्थिति एक होटल में गए थे, वहां पर दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर वि...