इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- राष्ट्रीय राजमार्ग सराय भूपत रेलवे फाटक के समीप बनाए गए कट को जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला के आदेश पर इंसीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान द्वारा बंद कर दिया गया है। कट बंद होने के बाद जहां एक ओर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की मंशा थी, वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों की लापरवाही नए खतरे को जन्म दे रही है। कट बंद होने के बावजूद ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल और अन्य छोटे वाहन हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर चढ़कर सड़क पार कर रहे हैं। इस अस्थायी और अवैध तरीके से हाईवे क्रॉस करने के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। तेज रफ्तार से गुजर रहे भारी वाहनों के बीच अचानक सामने आ जाने से दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कट बंद किए जाने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था या सख्त निगरानी न होने से वाहन चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.