इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- इटावा। इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेर गीगो बीमार हो गया है। उसने भोजन-पानी भी काफी कम कर दिया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम निगरानी में लगाई गई है। सफारी पार्क के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि 17 साल के बब्बर शेर गीगो को संभवत: वृद्धावस्था की बीमारियों ने जकड़ा है। साल 2014 में उसे गुजरात के जूनागढ़ से यहां लाया गया था। चिंता की बात यह है कि उसने भोजन और पानी पीना कम कर दिया है। सफारी पार्क के वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. रॉबिन यादव की निगरानी में डॉक्टरों की एक टीम को इलाज के लिए लगाया गया है। यह भी पढ़ें- पशु पक्षियों के लिए की दाना-पानी की व्यवस्था गीगो की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।सफारी पार्क इन दिनों शेरों का सबसे बड़ा आशियाना बन गया है। वर्तमान में यहां 23 शेर हैं। इनमें दो महीने के चार शावक ...