संवाददाता, मार्च 9 -- इटावा सफारी पार्क में रविवार रात खुशियों की दहाड़ गूंजी है। यहां शेरनी नीरजा ने एक साथ चार शावकों को जन्म दिया है, जिससे सफारी प्रबंधन और वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। नए शावकों के जन्म के साथ ही सफारी में शेरों की कुल संख्या बढ़कर 23 हो गई है। शेरनी और शावकों की निगरानी लगातार सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है। सफारी प्रशासन के अनुसार नीरजा ने रविवार रात 8:25 बजे पहले शावक को जन्म दिया। इसके बाद लगभग आधे-आधे घंटे के अंतराल पर रात 9:07 बजे दूसरा, 9:43 बजे तीसरा और 9:59 बजे चौथा शावक पैदा हुआ। नीरजा की प्रसव तिथि 3 से 8 मार्च के बीच अनुमानित थी, इसलिए सफारी प्रबंधन पहले से ही सतर्क था। कीपरों, अधिकारियों और डॉक्टरों ने लगातार निगरानी रखी और होली का त्योहार भी सफारी परिसर में ही मनाया। यह शेरनी नीरजा का ...