इटावा सफारी पार्क बना शेरों का आशियाना; 10 साल में 19 लायन का जन्मे, 4 गुजरात से आए
इटावा, अगस्त 10 -- संजय सक्सेना इटावा सफारी पार्क में स्थित लायन सफारी शेरों का सुरक्षित और सेहतमंद रहने का आशियाना बन गई है। यहां लगातार शेरों का कुनबा बढ़ रहा है। इस समय यहां 23 शेर हैं। पिछले 10 साल में 19 शेरों का जन्म यहीं पर हुआ है। बाकी के चार गुजरात से लाए गए हैं। शेरों का संरक्षण और शेरों के बारे में लोगों को जागरूक करने, भ्रांतियां मिटाने के मकसद से विश्व शेर दिवस 10 अगस्त को मनाया जाता है। इटावा में बनाए गए सफारी पार्क में बनी लायन सफारी में शेरों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। यहां उन्हें प्राकृतिक माहौल और अनुकूल वातावरण मिलता है। पर्यटक बंद बसों में आते हैं और राजा खुले में घूमते उन्हें देखते हैं। यहां सबसे पहले लायन सफारी बनाई गई। सबसे पहले यहां हैदराबाद से शेरों विष्णु और लक्ष्मी का जोड़ा लाया गया और उसके बाद गुजरात से शेर-शे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.