इटावा औरैया, दिसम्बर 11 -- एक बैनामा धारक ने 33 वर्ष तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास कब्जा पा लिया। न्यायालय के आदेश के बाद गुरुवार को भारी पुलिस बल के साथ कब्जा लिया गया। न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट ने हेत सिंह बनाम काली चरन प्रकरण में फैसला हेत सिंह के हक में दिया। कोर्ट ने जमीन पर कब्जा दिलाने का भी आदेश दिया। अमीन के साथ सीओ सैफई के नेतृत्व में जसवन्त नगर, बलरई, पछायगांव, महिला थाना प्रभारी, बढ़पुरा, फ्रेंड्स कॉलोनी सहित कई थानों की फोर्स की मौजूदगी में कब्जा दिलाया गया। मामला मूल रूप से वाद संख्या 259/94 एवं 05/2021 से संबंधित है जिसमें पूर्व में 01 मई 1995 तथा 25 जुलाई 2025 को दिए गए आदेशों का पालन न होने पर वादी ने पुन: अदालत का दरवाजा खटखटाया था। वादी ने बताया कि उसने 1992 में उक्...