इटावा औरैया, फरवरी 27 -- इटावा, संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कड़ी निगरानी के बीच कराई गई। शु्क्रवार को दोनो पालियों में कुल मिलाकर 2362 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राज्य पर्यवक्षेक, जिलाधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल के गणित व इंटर के व्यावसायिक शिक्षा वर्ग और द्वितीय पाली में इण्टरमीडिएट भौतिक विज्ञान व सैन्य विज्ञान विषय के प्रश्नपत्रों की परीक्षा निर्धारित 67 परीक्षा केन्द्रों पर कराई गई। प्रथम पाली में 17540 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 16243 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 1257 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 15653 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 14548 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1105 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनो...