इटावा औरैया, दिसम्बर 25 -- साई मित्र मंडल भरथना के तत्वावधान में छोला मंदिर परिसर में 21वां साई वार्षिकोत्सव गुरुवार को श्रद्धा भाव के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे दिन मंदिर परिसर साई बाबा के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। वार्षिकोत्सव की शुरुआत गुरुवार सुबह विधि-विधान के साथ श्री साई बाबा के मंगल स्नान एवं आरती से की गई। दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर से श्री साई बाबा की भव्य पालकी भ्रमण के लिए निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में साई भक्त शामिल हुए। दोपहर 2 बजे से आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर साई बाबा की महिमा का गुणगान करते रहे। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में साई मित्र मंडल के संयोजक डॉ. अभिषेक दुबे, डॉ. अभिनव दुबे, दीपू दीक्षित, राजेन्द्र अवस्थी, मंदिर प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.