इटावा औरैया, जनवरी 19 -- क्षेत्र पंचायत महेवा की 21 जनवरी को होने वाली बैठक को खंड विकास अधिकारी,सचिव क्षेत्र पंचायत महेवा द्वारा स्थगित किया गया। क्षेत्र पंचायत महेवा की बैठक क्षेत्र पंचायत प्रमुख पवित्रा जितेंद्र दोहरे के आदेशानुसार 21 जनवरी को ब्लॉक सभागार में निर्धारित की गई थी जिसे ब्लॉक प्रमुख श्रीमती दोहरे के जेठ विमलेश चौधरी के निधन के चलते स्थगित किया गया है बीडीओ बृज बिहारी त्रिपाठी ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ,ग्राम प्रधानों ,जिला पंचायत सदस्यों एवं जन प्रतिनिधियों से अनुरोध करते हुए बताया कि अग्रिम बैठक का एजेंडा पृथक से जारी कर सभी को सूचित किया जाएगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.