इटावा औरैया, मार्च 5 -- बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरु होंगी। इसके लिए जरुरी तैयार पूरी की जा रही है। इन विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। जिले के 1447 परिषदीय विद्यालयों में 16 मार्च से करीब एक लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इन परीक्षाओं को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जो कार्यक्रम घोषित कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को कक्षा एक से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा छह से आठ तक पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट व गृह शिल्प और दूसरी पाली में खेल व शारीरिक शिक्षा की लिखित परीक्षा होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेश कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा कराने के लिए निर्देश दे दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...