इटावा औरैया, दिसम्बर 27 -- सिंड़ौस के मॉडल पार्क में ऐतिहासिक विशाल दंगल को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्षों पुरानी इस परंपरा को इस बार और भी भव्य रूप दिया जाएगा। पूर्व निर्धारित 15 जनवरी को होने वाला आयोजन अब 15 फरवरी शनिवार महाशिव रात्रि पर्व पर आयोजन कराया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस बार चंबल पार पट्टी के अलावा,बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल संभाग, आगरा मेरठ दिल्ली सहित अन्य राज्यों से नामचीन पहलवानों को न्योता भेजा जाएगा, जिससे दंगल को क्षेत्रीय ही नहीं, बल्कि राज्य स्तरीय पहचान मिले। बैठक में यह भी तय हुआ कि आयोजन स्थल पर सुरक्षा, पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ ही दर्शकों के लिए विशेष प्रबंधन किया जाएगा। बैठक में सतेंद्र सिंह राजावत, शिवमंगल सिंह फौजी, सुदामा, सज्जन सिंह राजावत प्र...