इटावा औरैया, जनवरी 30 -- जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा है कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का काम तेजी से किया जाए और 15 दिन में इसका सभी काम पूरा कर लिया जाए। इसके लिए जन सेवा केंद्रों का सहयोग भी लिया जाए, ताकि काम में तेजी लाई जा सके। फार्मर रजिस्ट्री के कामकाज की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अभी यह काम धीमी गति से चल रहा है, इसमें तेजी लाए जाने की जरूरत है जिससे अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा सके। उन्होने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। किसानों से भी अपील की कि वे फार्मर रजिस्ट्री तत्काल कराएं। इसके लिए राजस्व लेखपाल , कृषि विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करें ।जन सेवा केंद्रों से भी यह रजिस्ट्री कराई जा सकती है या फिर अपने मोबाइल से भी फार्मर रजिस्ट्री हो जाती ...