इटावा औरैया, फरवरी 28 -- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सामूहिक योजना में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 14 जोड़ों का विवाह कराया गया।समारोह स्थल को सजाया गया था और सभी रस्मों के साथ शादी कराई गई। इनमें 13 जोड़ों का विवाह कराया गया और एक जोड़े का निकाह कराया गया। इसमें मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत ने नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया। बढ़पुरा ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने कहा कि इस योजना में निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांग अभिभावक की पुत्री, दिव्यांग कन्या , को प्राथमिकता प्रदान की जाती है। प्रत्येक लाभार्थी पर 1 लाख रुपया खर्च किया जाता है। इसमें 60000 का अनुदान सीधे कन्या के खाते में भेजा जाता है। 25000 की उपहार सामग्री दी जाती है। शादी के आयोजन पर 15000 रुपए ...