इटावा औरैया, फरवरी 16 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर होगी संत विवेकानंद के निदेशक प्रधानाचार्य वं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ आनंद ने बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया गया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी! परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 9: से 10: के मध्य होगा 10: बजे के पश्चात किसी भी दिशा में परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा! परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से 1:30 तक होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सभी संस्थागत परीक्षार्थी अपने साथ अपना प्रवेश पत्र एवं स्कूल द्वारा निर्गत पहचान पत्र तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने साथ अपना प्रवेश पत्र वं फोटो युक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,...