इटावा औरैया, मार्च 1 -- बकेवर थाना पर होली रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम, सीओ ने गाँवों कस्बों में सार्वजनिक होली रखने के लेकर लोगों से जानकारी ली। एसडीएम व सीओ भरथना रामदवन मौर्य ने होली शांतिपूर्वक मनाने किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहने को कहा। इस मौके पर सीमा पत्नी संदीप सिंह ग्राम नगला रमन ने शिकायत की गाँव की सार्वजनिक होली उनके घर के पास रख दी गयी। होली को सड़क पर दूसरी जगह रखवाने की मांग की। इस पर एसडीएम में लेखपाल से रिपोर्ट मांगी। जिसमें होली उस स्थान पर ही सालों से रखतें आने की जानकारी मिली। साथ उस महिला के घर से काफी दूर रखी जाती है। इस पर महिला को समझाया कि होली रखने की जो जगह निर्धारित है।वहीं रखी जा रही है। अहेरीपुर कस्बा के मोनू मन्सूरी शिकायत की अहेरी पुर में बनी दरगाह पर दूसरे पक्ष ...