इटावा औरैया, मार्च 5 -- गांव रामनगर सरैया में होली खेलने के दौरान मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के करीब सात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव रामनगर सरैया निवासी सुभांशु पुत्र गुड्डू यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव में डीजे बज रहा था और होली के अवसर पर आसपास के लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान डीजे पर नाच रहे एक व्यक्ति ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। जब सुभांशु ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि छह नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे ही ...