इटावा औरैया, मार्च 5 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर आए एक युवक ने घर के बाहर होली खेल रही किशोरी के साथ छेड़खानी कर दी और उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंच गई और किसी तरह बेटी को बचाया। भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उसकी बेटी बुधवार की दोपहर घर के बाहर होली खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक नामजद व्यक्ति का साला जो अपनी बहन की ससुराल आया हुआ था। वहां पहुंचा और बेटी के साथ जबरन छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि युवक ने किशोरी को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास भी किया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और आरोपी से भिड़ गई। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ भी हाथापाई की। खुद को और बेटी को बचाने के लिए...