इटावा औरैया, मार्च 5 -- होली के दिन सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजा का बाग मोहल्ले में एक विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजा का बाग निवासी विनय प्रकाश की 25 वर्षीय पत्नी रिया का शव बुधवार शाम करीब छह बजे घर के एक कमरे में रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के समय घर के लोग होली का त्योहार मनाने में व्यस्त थे और आसपास रंग खेला जा रहा था। इसी दौरान रिया का देवर आनंद घर पहुंचा। जब वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.