इटावा औरैया, मार्च 28 -- जिला पूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार का कहना है कि जिले की सभी गैस एजेंसियों के संचालकों को सिलेंडर की होम डिलीवरी करने के निर्देश दिए गए हैं अन्य किसी भी स्थान पर सिलेंडर का वितरण नहीं किया जा सकता है अगर एजेंसियों के द्वारा गोदाम के अलावा अन्य स्थानों पर सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है तो इसकी जानकारी करेंगे।गैस की कालाबाजारी को लेकर उन्होंने कहा कि कहीं पर भी सिलेंडर ब्लैक में दिए जा रहे हैं तो उपभोक्ता इसकी सीधी शिकायत जिला पूर्ति कार्यालय में कर सकता है ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी सिर्फ कनेक्शन धारकों को ही नियमानुसार सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...