इटावा औरैया, मार्च 1 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में शनिवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर कथित देह व्यापार के गोरखधंधे का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान दो कोलकाता युवतियों समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने होटल से कई संदिग्ध दस्तावेज और रजिस्टर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पकड़ी गई युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है, जबकि युवकों से थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और फोरेंसिक जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। शनिवार देर रात होटल के बाहर कुछ युवक स्थानीय महिलाओं से छींटाकशी कर रहे थे, जिससे आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही होटल में मौजूद कुछ य...