इटावा औरैया, जनवरी 10 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में शनिवार को दो पहिया वाहनों पर हेल्मेट न लगाने, मोबाइल फोन प्रयोग, गलत दिशा में वाहन का संचालन करने वालों पर कार्यवाही की गयीं। एआरटीओ प्रदीप कुमार देशमणि व पीटीओ विवेक सिंह ने इसकों लेकर अभियान चलाया। इस दौरान लोगों जागरूक भी किया गया। इस दौरान 75 वाहन स्वामियों पर प्रवर्तन कार्यवाही की गयी तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। एआरटीओ ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उदेश्य लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों के पालन के साथ जागरूक करने व जुर्माना आदि लगाकर लोगों को भविष्य में ऐसा न करने का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गाड़ियों में हूटर, प्रेशर हार्न, शीशे पर काली फिल्म लगाने पर जागरूकता के साथ चालानी कार्यवाही की गयीं जिसमें 50 वाहन स्वामियों पर प्रवर्...