इटावा औरैया, मार्च 5 -- शहर के प्रकाश नगर क्षेत्र में बंद पड़े हेड कांस्टेबल के मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दरवाजे तोड़कर चोर करीब 50 लाख रुपये कीमत के जेवर और करीब एक लाख 75 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रकाश नगर महेरा चुंगी निवासी सुदेश कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में कासगंज के थाना ढोलना में तैनाती है। सुदेश कुमार 24 फरवरी को छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव कौआ रमपुरा थाना ऊसराहार चले गए थे। इसके बाद 26 फरवरी को उनकी पत्नी सीमा यादव भी घर में ताला लगाकर बेटी दिशा के साथ गांव चली गई थीं। मकान की पहली मंजिल पर किरायेदार नीरज और उसकी पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.