इटावा औरैया, फरवरी 17 -- करनपुरा में शादी वाले घर में हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा था। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया। 11 फरवरी की रात शादी के घर में पारिवारिक विवाद के बाद झगड़ा हो गया था। इस दौरान गंभीर रूप से घायल हुए उमेश चंद्र बाथम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रेम सिंह भी घटना के दौरान घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर की देखरेख के बाद जब उसकी हालत सामान्य हुई तो उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। मृतक क...