इटावा औरैया, दिसम्बर 15 -- इटावा महोत्सव पंडाल में देर रात स्थानीय मुशायरे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष फुरकान अहमद का संयोजक इम्तियाज अहमद अंसारी एडवोकेट ने फूल माला, बैज लगाकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। अध्यक्षता कर रहे उस्ताद शायर सलीम वारसी का स्वागत मास्टर असलम अंसारी ने किया। संचालन शायर यासीन अंसारी ने किया। इस मौके पर फुरकान अहमद ने कहा कि मुशायरे समाज की सही तस्वीर पेश करते है। कार्यक्रम की शुरूआत में उस्ताद शायर साबिर इटावी ने नात पाक पढ़ी। नवोदित शायर तालिब लईकी ने पढ़ा मैं छोटा हूं मगर दिल में अरमान बड़े रखता हूं। आमिर अंसारी ने पढ़ा अपने जज्बात को दिल में ही दबा लेते है, हम तो दुश्मन को भी गले लगा लेते है। सुहेल अहमद सुहेल ने कहा अज्म फौलाद है सरहद भी गवाही देगी किसकी हिम्मत है जो भारत को मिटाने आए। आरिफ सिद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.