इटावा औरैया, जनवरी 23 -- युद्ध की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिले में शाम 6 बजे से 15 मिनट का ब्लैक आउट किया गया। इस दौरान नागरिकों को सतर्क रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। ब्लैक आउट के दौरान इटावा शहर के प्रमुख शास्त्री चौराहे पर नागरिक सुरक्षा विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एक विशेष आयोजन किया गया। शाम 6 बजते ही तेज सायरन की आवाज के साथ बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयीं। पलक झपकते ही पुलिस, एनसीसी के जवान, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस कर्मचारी, पूर्व सैनिकों ने अपनी अपनी जगह ली। सभी को निर्देश दिया गया कि सायरन की लंबी आवाज के साथ जो जहाँ हैं वहीं जमीन पर लेट जाएंगे और अपने कानों को बंद कर लेंगे। चौराहे के हर तरफ लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई जो जहां था वहीं थम गया। डीएम समेत जिले के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। शाम ...