इटावा औरैया, मार्च 20 -- राजकीय पंचायतीराज महाविद्यालय में हिंदी सिनेमा की विकास यात्रा पर दो दिन की राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह संगोष्ठी 22 व 23 मार्च को होगी। महाविधालय के प्राचार्य डा. श्यामपाल सिंह ने कहा कि सिनेमा और समाज एक दूसरे को प्रभावित करते हैं और साहित्य उनके बीच एक सेतु का काम करता है और ये तीनों मिलकर समाज को आईना दिखाते हैं। शुक्रवार को पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए प्राचार्य ने बताया कि 22 और 23 मार्च को हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज के सहयोग से यह आयोजन होगा। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल होंगे। मुख्य वक्ता गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय , बड़ोदरा, के वरिष्ठ आचार्य प्रो. संजीव दुबे होंगे। कुलसचिव, इग्नू प्रो जितेंद्र श्रीवास्तव और हिंदुस्तानी एकेडमी के सचिव डा. अजीत कुमार सिंह अपने विचार रखेग...