इटावा औरैया, मार्च 21 -- विकास कॉलोनी में शटरिंग का काम करते समय एक मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। विकास कॉलोनी स्थित एक मकान में काम हो रहा था। काम ऊपरी मंजिल पर होने के कारण शटरिंग लगाई जा रही थी। मजदूर आशुतोष निवासी इकदिल शटरिंग लगाते समय ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर घायल होकर गिर पड़ा। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.