इटावा औरैया, नवम्बर 22 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने मारपीट कर कार सवार से सोने की चेन लूट ली। फुलरई निवासी गणेश दुबे पुत्र विशुन दयाल दुबे ने बताया कि उनकी आयुर्वेदिक दवाओं की होलसेल दुकान आटीआई चौराहे के पास है। दुकान से कार में सवार होकर गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सीएचसी के पास बने फ्लाईओवर से आगे पहुंची, तभी दो बाइक पर सवार चार युवक लगातार पीछा करने लगे। फ्लाईओवर खत्म होने से पहले रोकने की कोशिश की, लेकिन वे आगे निकल गए। पीछा करते हुए बदमाश उनके गांव के सामने पहुंचे और गाड़ी के आगे बाइक लगाकर जबरन रोक लिया। विरोध करने पर चारों युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि गले में पड़ी करीब दो तोले की सोने की जंजीर तोड़ ली, जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी हाईवे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.