इटावा औरैया, फरवरी 10 -- इटावा, संवाददाता। इकदिल थाना क्षेत्र के सराय जलाल गांव में मंगलवार सुबह छात्र की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने दौड़े उसके ताऊ और चचेरे भाई भी झुलस गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सराय जलाल निवासी 18 वर्षीय प्रियांशु दोहरे पुत्र उदयभान सिंह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर की छत पर खड़ा था। उस समय मकान का निर्माण कार्य चल रहा था और वह ऊपर ईंटें रखवा रहा था। इसी दौरान घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा और सीधे प्रियांशु के ऊपर आ गिरा। तेज करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और छत पर ही गिर पड़ा। प्रियांशु की चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद उसके ताऊ प्रमोद कुमार पुत्र रामलाल और उनका बेटा दीपू सिंह उसे बचान...