इटावा औरैया, दिसम्बर 1 -- ताखा कस्बे के एक गेस्ट हाउस में रविवार रात आयोजित बरात समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से अफरा-तफरी से बराती और घराती दोनों सहम गए। दूल्हे के दोस्त ने की फायरिंग में एक युवक के गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बीएसएफ जवान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल भी बरामद कर ली है। रविवार देर रात बिधूना रोड निवासी किशनपाल कश्यप के पुत्र सुमित की बारात ताखा कस्बा स्थित एक गेस्टहाउस में नगला पृथी निवासी रामशंकर कश्यप के यहां पहुंची थी। बरात की एंट्री के साथ ही डीजे पर नाच-गाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान खुशी के माहौल में शामिल दूल्हे का दोस्त अचानक पिस्टल निकालकर हवा में फायरिंग करने लगा। उसने कई राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली नगरिया खनाबांध निवासी सूर्यकांत गुप्ता उर्फ पुष्कर के पेट में जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.