इटावा औरैया, दिसम्बर 28 -- कस्बा भरथना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित शेख जी के हाते में हजरत खुशबूशाह का उर्स शरीफ पूरी श्रद्धा और रूहानी माहौल के बीच संपन्न हुआ। उर्स के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की और फातिहा पढ़कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। उर्स शरीफ के दौरान दरगाह परिसर में सूफी परंपरा और आपसी सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली। आयोजन पूरी तरह धार्मिक, शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि नहीं हुई। आयोजकों के अनुसार उर्स शरीफ का मुख्य उद्देश्य समाज में इंसानियत, भाईचारे और मोहब्बत का संदेश देना है। उर्स के आयोजन में मौलाना फहीम रज़ा, हाफिज अज़ीम सम्भली, जुल्फिकार खां, कुर्बान अली, नफीस अली, ताहिर खां, बिलाल मूसानी...