इटावा औरैया, फरवरी 2 -- लखना बाईपास तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जालौन के थाना माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम सिहारी निवासी रानू सिंह पुत्र आशाराम बाइक से बकेवर जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...