इटावा औरैया, मार्च 19 -- सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को भी जागरूक किया जाएगा। इसे लेकर विद्यालयों में अभियान चलाया जाएगा और इस अभियान में प्रतियोगिताएं कराई जाएगी । जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए विद्यालयों में भाषण, कविता और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। इनके माध्यम से बच्चे सड़क सुरक्षा को लेकर स्वयं भी जागरूक होगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य कार्यक्रम 20 मार्च को सनातन धर्म इंटर कॉलेज में किया जाएगा। जहां विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...