इटावा औरैया, मार्च 25 -- चोरों ने मंगलवार देर रात निर्माणाधीन स्वीमिंग पूल से लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। शहर से जुड़े सुंदरपुर रोड निवासी अंकित तोमर पुत्र शैलेन्द्र सिंह तोमर ने बताया उन्होंने एक कुशगवां बादशाहपुर गांव के पास एक स्वीमिंग पूल बनवाया है। पूल के संचालन के लिए लाइट व्यवस्था व पानी की सप्लाई के लिए आवश्यक उपकरण लगाने के लिए मंगलवार देर शाम को दुकान से खरीद कर लेकर आए थे। जोकि एक कमरे में सभी सामान रखवाकर अपने घर चले गए। सुबह खेतों के तरफ गए किसानों ने स्वीमिंग पूल की बाउंड्री की दो पटियां खेत में पड़ी देख संचालक को सूचना दी। जिसके बाद पीड़ित पूल पर पहुंचा तो कमरे में लगे दरवाजे की कुंडी कटी हुई और ताला टूटा पड़ा देख उसके होश उड़ गए। कमरे में गया तो एक पंप शेड और इन्वर्टर समेत दो बैटरी के साथ अन्य सामान चोर चोरी कर ले गये। इस...