इटावा औरैया, मार्च 12 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह को लेने जा रही पुलिस की स्कॉर्ट कार में पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में स्कॉर्ट कार में सवार तीन पुलिसकर्मी और दूसरी कार में बैठी एक महिला घायल हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह को एस्कॉर्ट करने के लिए पुलिस लाइन से एक स्कॉर्ट कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भेजी गई थी। स्कॉर्ट कार चौपुला से एक्सप्रेसवे पर चढ़कर कुदरैल के पास किलोमीटर 132 पर पहुंची, जहां एक्सप्रेसवे की पुलिस चौकी भी स्थित है। यहां से स्कॉर्ट कार चालक हेड कांस्टेबल जितेंद्र अपनी गाड़ी को लखनऊ की ओर से मोड़कर आगरा की दिशा में ले जाने का प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.