इटावा औरैया, जनवरी 2 -- ग्रामीण इलाकों में नीलगायों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। दर्जनों के झुंड में घूम रही नीलगायें किसानों की महीनों की मेहनत पर पल भर में पानी फेर रही हैं। आलू, गेहूं, सरसों, चना, मटर समेत अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। हालात ऐसे हैं कि किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद नीलगायों के झुंड खेतों में घुसकर कुछ ही समय में पूरी फसल बर्बाद कर देते हैं। धनुआ, फतेहपुर, कीरतपुर, जसोहन, जगसौरा, धरबार, बहादुरपुर, अंडावली, कोकवाली, नगला तौर, नगला रामसुंदर सहित आसपास के सैकड़ों गांव इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित हैं। किसानों का कहना है कि नीलगायों की संख्या इतनी अधिक हो चुकी है कि उन्हें साधारण उपायों से रोक पाना अब संभव नहीं रह गया है। क्षेत्र के अलग अलग गाँव के किसानो में मोहन,अवनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.