इटावा औरैया, जनवरी 4 -- जिले के सीएमओ की सख्ती इस समय अपना असर दिखा रही है।रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में डॉक्टर और स्टाफ दिलचस्पी नहीं ले रहे थे जिसके कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। सीएमओ डा. बीके सिंह ने जब से आरोग्य मेलों का निरीक्षण शुरू किया है तब से डॉक्टर और स्टाफ समय से अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर मरीजों को देखने लगा है।इस समय कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जिससे मेलों में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या कम हो रही है।कई स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर और स्टाफ को बैठकर मरीजों का इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने जब स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले आरोग्य मेलों की पड़ताल की तो ज्यादातर केंद्रों पर डॉक्टर और स्टाफ स...